एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

विशाखा 'विधु' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विशाखा 'विधु' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 मई 2012

मेरी कलम कहती है ,,,,,,,

भूख लिखूँ
गरीबी लिखूँ
और ये बेकारी लिखूँ
मेरी कलम कहती है ,,,,,,,,,,,,,,,
जनता की हर लाचारी लिखूँ |
घपले लिखूँ
घोटाले लिखूँ
चल सारी मक्कारी लिखूँ
मेरी कलम कहती है ,,,,,,,,,,,,,,,
नेताओ की हर गद्दारी लिखूँ |
दुआ लिखूँ
दवा लिखूँ
या इसे नाइलाज बीमारी लिखूँ
मेरी कलम कहती है ,,,,,,,,,,,,,,,
देश के लिए अपनी ज़िम्मेदारी लिखूँ |
शांति लिखूँ
क्रांति लिखूँ
'विधु'कलम संग कटारी लिखूँ
मेरी कलम कहती है ,,,,,,,,,,,,,,
हर मन की दहकती चिंगारी लिखूँ |

रचनाकार-विशाखा 'विधु'
मेरठ, ऊ.प्र.

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-