एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

शनिवार, 31 मई 2014

रस के तीन लोभी

   रस के तीन लोभी
            भ्रमर
गुंजन करता ,प्रेमगीत मैं  गाया करता 
खिलते पुष्पों ,आसपास ,मंडराया करता
गोपी है हर पुष्प,कृष्ण हूँ श्याम वर्ण मैं
सबके संग ,हिलमिल कर रास रचाया करता
मैं हूँ रस का लोभी,महक मुझे है प्यारी ,
मधुर मधु पीता  हूँ,मधुप कहाया  करता
               
                   तितली 
फूलों जैसी नाजुक,सुन्दर ,रंग भरी हूँ
बगिया में मंडराया करती,मैं पगली हूँ
रंगबिरंगी ,प्यारी,खुशबू मुझे सुहाती
ऐसा लगता ,मैं भी फूलों की  पंखुड़ी  हूँ
वो भी कोमल ,मैं भी कोमल ,एक वर्ण हम,
मैं पुष्पों की मित्र ,सखी हूँ,मैं तितली हूँ
              
             मधुमख्खी
भँवरे ,तितली सुना रहे थे ,अपनी अपनी
प्रीत पुष्प और कलियों से किसको है कितनी
पर मधुमख्खी ,बैठ पुष्प पर,मधु रस पीती ,
 मधुकोषों में भरती ,भर सकती वो जितनी
मुरझाएंगे पुष्प ,उड़ेंगे तितली ,भँवरे ,
संचित पुष्पों की यादें है मधु में कितनी

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

देखो ये कैसा जीवन है

     देखो ये कैसा जीवन है

गरम तवे पर छींटा जल का
जैसे  उछला उछला  करता
फिर अस्तित्वहीन हो जाता,
बस  मेहमान चंद  ही पल का 
जाने कहाँ किधर खो जाता ,
सबका ही वैसा जीवन है
देखो ये कैसा जीवन है
मोटी सिल्ली ठोस बरफ की
लोहे के रन्दे  से घिसती
चूर चूर हो जाती लेकिन,
फिर बंध सकती है गोले सी
खट्टा  मीठा शरबत डालो,
चुस्की ले, खुश होता मन है
देखो ये कैसा जीवन  है
होती भोर निकलता सूरज
पंछी संग मिल करते कलरव
होती व्याप्त शांति डालों  पर,
नीड छोड़ पंछी उड़ते  जब
नीड देह का ,पिंजरा जैसा,
और कलरव ,दिल की धड़कन है
देखो ये कैसा जीवन है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू' 

हमारी दास्ताँ

            हमारी दास्ताँ

सभी ने जब सुनायी दास्ताने अपनी अपनी तो ,
      लगा ये  दास्ताँ सबकी ,मुझी  से मिलती जुलती है
यूं ही बैठा रहा मै कोसता तक़दीर को अपनी ,
          खुदा  को बददुआ देता रहा ,ये  मेरी गलती है 
मुकद्दर लिखने वाले ने ,खुशी गम लिख्खे है सारे ,
           किसी को थोडे कम है तो किसी को थोडे ज्यादा है 
किसी को बचपने में दुःख,कोई हँसता जवानी में,
            और मुश्किल से कोई काटता ,अपना बुढ़ापा  है
रहे हर हाल में जो खुश ,जूझ सकता हो मुसीबत से ,
            नाव तूफ़ान में भी उसकी हरदम पार लगती है
सभी ने जब सुनायी दास्ताने अपनी अपनी तो,
      लगा ये दास्ताँ सबकी ,मुझी से मिलती जुलती है            
 राह में जिंदगी की कितने ही पत्थर पड़े मिलते,
      करोगे साफ़ जब  रोड़े ,तभी बढ़ पाओगे   आगे
उठाओगे जो पत्थर ,कोई हीरा मिल भी सकता है,
      बिना कुछ भी किये क्या भाग्य कोई का कभी जागे  
जो पत्थर राह की अड़चन है उनमे है बड़ी ताक़त ,
      जब टकराते है आपस में ,तो चिंगारी  निकलती  है
सभी ने जब सुनायी दास्ताने अपनी अपनी तो,
       लगा ये दास्ताँ सबकी,मुझी से मिलती जुलती है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

शुक्रवार, 30 मई 2014

मॉडर्न बीबियाँ

          मॉडर्न बीबियाँ

सुनती हैं इस कान से ,उस कान से देती निकाल ,
बात अपने पतियों की,भला सुनता  कौन है
आजकल इस बात की भी उनको है फुर्सत नहीं,
कान में अब लगा रहता ,उनके ईयर फोन है
हाथों में ले हाथ ,हमसे बात करते थे कभी,
दास्ताँ बन रह गए है ,वो पुराने दिन सभी ,
क्योंकि उनके हाथ में है रहता मोबाईल सदा ,
हो गया दिल उनका अब 'डू नाट डिटर्ब 'झोन 'है

घोटू  

बुधवार, 28 मई 2014

मज़ा -छतों का

   मज़ा  -छतों का

हमें है याद आती 'घोटू'रातें गर्मियों की वो,
छतों पर लोग सोते थे,छतें गुलजार रहती थी
चांदनी रात में हर छत पे जब चन्दा चमकता था,
थपकियाँ दे सुलाती थी,हवाएँ मस्त बहती थी
धूप में सर्दियों की ,छतों पर चौपाल जमती थी ,
कभी बड़ियाँ ,कभी पापड कभी आचार बनते थे
टूटते व्रत थे करके चन्द्र दर्शन ,छतों पर जाकर ,
जब करवा चौथ के और तीज के त्यौहार मनते थे
अकेले,चुपके चुपके ,छत पे जाकर ,मज़ा मिलने का,
याद अब  जब भी आता ,मुंह में मिश्री घोल देता है
पड़ोसी की छतों पर ताकने  का,झाँकने का  सुख,
राज़ कितने ही अनजाने ,अचानक खोल देता है
पड़ोसन अपनी गीली जुल्फों से ,मोती छिटकती थी,
सवेरे ही सवेरे ये बड़ा उपहार होती  था
हमें जब कनखियों से ,अपने छत से ,देखती थी वो,
हमारे तन और मन में   गुदगुदी हर बार होती थी
मगर अब फ्लेट है  कितने, इमारत कितने मंज़िल की,
अकेली रह गयी उन पर ,बिचारी छत ,तरक्की में
अब तो बस लोग अपने घरों में ही दुबके रहते है ,
लिया है छीन हमसे छतों का सुख,इस तरक्की ने

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

ग़ज़ल

            ग़ज़ल

जो कमीने है,कमीने ही रहेंगे
दूसरों का चैन ,छीने ही रहेंगे
कुढ़ते ,औरों की ख़ुशी जो देख उनको,
जलन से आते पसीने ही रहेंगे
कोई पत्थर समझ कर के फेंक भी दे,
पर नगीने तो नगीने ही रहेंगे
 आस्था है मन में तो ,काशी है काशी ,
और मदीने तो मदीने ही रहेंगे
उनमे जब तक ,कुछ कशिश,कुछ बात है ,
हुस्नवाले लगते सीने ही रहेंगे
 अब तो भँवरे ,तितलियों में ठन गयी है,
कौन रस फूलों का पीने ही रहेंगे
जितना भी ले सकते हो ले लो मज़ा ,
आम मीठे,थोड़े महीने ही रहेंगे

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

मंगलवार, 27 मई 2014

तूफ़ान के बाद

       तूफ़ान के बाद

जब कभी तूफ़ान आता है तो अक्सर ,
       होता मौसम दूसरे दिन खुशनुमा है
आग की जब भी तपिश में तपा करता ,
        रूप कुंदन का निखरता  दस गुना है
जिंदगी का फलसफा इतना है केवल
आज गम है तो खुशी फिर आएगी कल
आदमी फिर भी न जाने क्यों हमेशा
चिंताओं में डूब कर  , रहता  परेशां   
रात है तो कल सुबह भी आएगी ही
दुखी है जो जिंदगी ,मुस्काएगी ही
निराशा के, घिरे सब बादल छटेंगे
राह की बाधा ,सभी कांटे हटेंगे
लगन से जो चलोगे ,होगी न मुश्किल
मिलेगी निश्चित ,तुम्हारी तुम्हे मंजिल
हक़ीक़त बन सामने आ जाएगा  वो,
          कोई भी सपना अगर तुमने बुना है
जब कभी तूफ़ान आता है तो अक्सर ,
         होता मौसम ,दुसरे दिन खुशनुमा है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

कुर्सी

           कुर्सी

कुर्सियों पर आदमी चढ़ता नहीं है ,
                 कुर्सियां चढ़ बोलती दिमाग पर
भाई बहन,ताऊ चाचा ,मित्र सारे,
                 रिश्ते नाते ,सभी रखता  ताक पर 
गर्व से करता तिरस्कृत वो सभी को ,
                  बैठने देता न मख्खी   नाक पर
भूत कुर्सी का चढ़ा है जब उतरता ,
                  आ जाता है अपनी वोऔकात पर    

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

मोदी आया

              मोदी आया

आ गया मोदी नरेंदर, बात ये सुन ,
                   लगा गिरने नीचे है  डॉलर बिचारा
सब के सब शेयर उछलने लग गए है,
                    ख़ुशी से बदला हुआ  ,माहौल सारा
भाईचारे की हवा  ऐसी चली है ,
                      पड़ोसी भी आ गले  मिलने लगे है
कालिमा है छटी ,सूर्योदय हुआ है,
                       फूल सारे कमल के खिलने लगे है
देख कर  आगाज़ ये लगने लगा है ,
                       होने वाला अच्छा  है अंजाम भी अब
अच्छे दिन आयेंगे ,निश्चित ही सभी के,   
                        देश मेरा  करेगा  उत्थान भी अब

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

रविवार, 25 मई 2014

आज लेना ये शपथ है

 आज  लेना ये शपथ है
        नरेंद्र मोदी से
  आज लेना ये  शपथ है

हर ह्रदय में हर्ष होगा
हमारा उत्कर्ष होगा
विश्व में सिरमौर फिर से,
मेरा भारतवर्ष   होगा
आ गया  शुभ  मुहुरत है
आज लेना ये  शपथ है
कहीं कंकर,कहीं पत्थर, राह में बिखरे पड़े है
इधर देखो,उधर देखो ,झाड़ काँटों के खड़े है
तप रहा है गरम मौसम,है नहीं पर छाँव कोई
पथिक कुछ विश्राम करले,नहीं ऐसा ठाँव कोई
सभी कचरा बुहारोगे
साफ़ करके,संवारोगे
बड़ा दुर्गम ,कठिन पथ है
आज लेना ये  शपथ है
लोकतंत्री नामलेकर ,चल रही थी,राजशाही
रोज थी मंहगाई बढ़ती,हर तरफ थी त्राहि,त्राहि
घोटाले में लिप्त नेता ,लूटने में सब लगे  थे
जब भरी हुंकार तुमने, सभी में सपने जगे थे
तुम अन्धेरा मिटाओगे
तुम तरक्की  दिलाओगे
बड़ी तेजी से बढ़ेगा,
देश का यह प्रगति रथ है
आज लेना ये शपथ है
अपेक्षाएं बहुत जनता को लगी है,तोड़ना मत
बेईमानो,लूटखोरों को खुला तुम,छोड़ना मत
 हो सुशासन देश में और दिन सभी के अच्छे आये
आज सारा देश तुमसे ,है   यही   आशा  लगाये
अलख ऐसा जगाना है
जो कहा,कर दिखाना है
क्योंकि अब तो साथ तुम्हारे ,
सभी का बहुमत  है
आज लेना  ये शपथ है  

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

सलाह

           सलाह
एक दिन हमारे मित्र  बड़े परेशान थे
क्या करें,क्या ना करें,शंशोपज में थे, हैरान थे
हमने उनसे कहा ,सलाह देनेवाले बहुत मिलेंगे,
मगर आप अपने को इस तरह साँचें में ढाल  दें
जो बात समझ में न आये ,उसे एक कान से सुनकर,
दूसरे कान से निकाल दें
आप सबकी सुनते रहें
मगर करें वही ,जो आपका दिल  कहे
लगता है उन्होंने मेरी बात पर अमल कर लिया है
मेरी सलाह को इस कान से सुन कर,
उस कान से निकाल दिया है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

दिल की बात

             दिल की बात

टुकड़े टुकड़े  हो गया है ,आपकी बे वफाई से ,
    मगर ये बावरा  दिल अब भी तुमसे प्यार करता है
फिर से जुड़ने की कोशिश में ,जब टकराते है सब टुकड़े ,
            तो जो आवाज होती है,समझते सब,धड़कता है 
घोटू

नेताजी का स्वप्नभग्न

              नेताजी का स्वप्नभग्न

सजा कर हमने रखी थी ,सिला कर पोषक नूतन
हमारे  भी दिन फिरेंगे ,बड़े  आशावान  थे  हम
क्या पता कब मिनिस्ट्री के लिए आ जाए बुलावा
मगर ये सब हो न पाया,सिर्फ मन का था छलावा
भीड़ चमचों की गयी छंट, इस तरह निष्क्रिय रह के
बिना कुर्सी के भला हम ,अब जिएंगे,किस तरह से

घोटू

अच्छे दिन आने लगे है

      अच्छे दिन आने लगे है

वो भी दिन थे ,जब दस जनपथ,
                      कहता सूर्य उगा करता था
जब बगुला भी राजहंस बन,
                     मोती सिर्फ चुगा करता था
'मौन'बना कुर्सी की शोभा ,
                      कठपुतली बन नाचा करता,
जब तक 'टोल टैक्स'ना भर दो,
                       सारा काम  रुका था करता  
चोरबाजारी ,बेईमानी ,
                          घोटालों की चल पहल थी 
 चमचे  और चाटुकारों की,
                           सभी तरफ होती हलचल थी
देखो मौसम बदल रहा है,
                        अब अच्छे दिन आने को है
प्रगतिशील,कर्मठ मोदी जी,
                          अब सरकार बनाने को है

मदन मोहन बाहेती'घोटू' 

जनाजा -हसरतों का

      जनाजा -हसरतों का
 
शून्य पर आउट हुई मायावती जी,
            मुलायम का मुश्किलों से लगा चौका
सोनिया जी सौ से आधे से भी कम में,
              सिमटी ,ऐसा  नतीजों ने दिया  चौंका
सोचते थे करेंगे स्कोर अच्छा ,
                सत्ता में दिल्ली की शायद मिले मौका
और मिल कर बनाएंगे तीसरा एक ,
                 मोर्चा हम,सभी सेक्युलर  दलों का
रह गए पर टूट कर के सभी सपने ,
                 दे गयी जनता हमें इस बार धोका
लहर मोदी की चली कुछ इस तरह से ,
                  जनाजा निकला  सभी की हसरतों का

मदन मोहन बाहेती'घोटू' 

आज ये तुमको शपथ है

        नरेंद्र मोदी से
  आज ये तुमको शपथ है

हर ह्रदय में हर्ष होगा
हमारा उत्कर्ष होगा
विश्व में सिरमौर फिर से,
मेरा भारतवर्ष   होगा
आ गया  शुभ  मुहुरत है
आज ये तुमको शपथ है
कहीं कंकर,कहीं पत्थर, राह में बिखरे पड़े है
इधर देखो,उधर देखो ,झाड़ काँटों के खड़े है
तप रहा है गरम मौसम,है नहीं पर छाँव कोई
पथिक कुछ विश्राम करले,नहीं ऐसा ठाँव कोई
सभी कचरा बुहारोगे
साफ़ करके,संवारोगे
बड़ा दुर्गम ,कठिन पथ है
आज ये तुमको शपथ है 
लोकतंत्री नामलेकर ,चल रही थी,राजशाही
रोज थी मंहगाई बढ़ती,हर तरफ थी त्राहि,त्राहि
घोटाले में लिप्त नेता ,लूटने में सब लगे  थे
जब भरी हुंकार तुमने, सभी में सपने जगे थे
तुम अन्धेरा मिटाओगे
तुम तरक्की  दिलाओगे
बड़ी तेजी से बढ़ेगा,
देश का यह प्रगति रथ है
आज ये तुमको शपथ है
अपेक्षाएं बहुत जनता को लगी है,तोड़ना मत
बेईमानो,लूटखोरों को खुला तुम,छोड़ना मत
जो हो सुशासन देश में और दिन सभी के अच्छे आये
आज सारा देश तुमसे ,है   यही   आशा  लगाये
अलख ऐसा जगाना है
जो कहा,कर दिखाना है
क्योंकि अब तो साथ तुम्हारे ,
सभी का बहुमत  है
आज ये तुमको शपथ है   

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

चुनाव के बाद चिंतन -मुलायम जी का

चुनाव के बाद चिंतन -मुलायम जी का
          
लहर मोदी की चली ,उड़ गए सब के होश है
पांच सीटें मिली हमको,जनता का आक्रोश है
गांधी के परिवार ने पर पायी दो सीटें सिरफ ,
उनसे ढाई गुना है हम,हमको ये संतोष है

घोटू

शनिवार, 24 मई 2014

जिंदगी कैसे कटी

        जिंदगी  कैसे कटी

कटा बचपन चुम्मियाँ पा ,भरते थे किलकारियां,
                      गोदियों में खिलोने की तरह हम सटते रहे
हसीनो के साथ हंस कर,उम्र  सारी काट दी,
                        कभी कोई को  पटाया ,कभी खुद पटते  रहे
आई जिम्मेदारियां तो निभाने के वास्ते ,
                         कमाई के फेर में ,दिन रात हम  खटते  रहे 
कभी बीबी,कभी बच्चे ,कभी भाई या बहन ,
                       हम सभी में,उनकी जरुरत ,मुताबिक़  बंटते रहे 
शुक्ल पक्षी चाँद जैसे ,कभी हम बढ़ते रहे ,
                         कृष्णपक्षी  चाँद जैसे ,कभी हम घटते   रहे
मगर जब आया बुढ़ापा,काट ना इसकी मिली ,
                         और बुढ़ापा काटने को ,खुद ही हम कटते रहे     

घोटू

बुढ़ापा ना कटे

          बुढ़ापा ना कटे

जवानी थी,मारा करते फाख्ता थे तब मियाँ
मजे से दिन रात काटे ,खूब काटी मस्तियाँ
मगर अब आया बुढ़ापा,काटे से कटता  नहीं,
ना इधर के ,ना उधर के,हम फंसे है दरमियाँ

घोटू

संगत का असर

          संगत का असर

तपाओ आग में तो निखरता है रंग सोने का,
                          मगर तेज़ाब में डालो तो पूरा गल ही जाता है
है मीठा पानी नदियों का,वो जब मिलती समंदर से ,
                           तो फिर हो एकदम  खारा ,बदल वो जल ही जाता है  
असर संगत  दिखाती है,जो जिसके संग रहता है,
                            वो उसके रंग में रंग  धीरे धीरे  ,खिल ही जाता  है
अलग परिवारों से पति पत्नी होते ,साथ रहने पर,
                            एक सा सोचने का ढंग उनका  मिल ही जाता है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

शुक्रवार, 23 मई 2014

ब्याह तू करले मेरे लाल

            घोटू  के   पद
       ब्याह तू करले मेरे लाल

ब्याह तू करले मेरे लाल
नयी बहू के पग पड़ करते कितनी बार ,निहाल
होनी थी जो हुई ,मिटा दे ,मन का सभी मलाल
जनता के भरसक सपोर्ट का,रहा यही जो  हाल
मोदी की सरकार चलेगी ,अब दस पंद्रह साल
अपना बैठ ओपोजिशन मे ,बिगड़ जाएगा हाल
चमचे भी सब  ,मुंह फेरेंगे,देख   समय  की चाल
मैं बूढी,बीमार  आजकल, तबियत  है   बदहाल
चाहूँ देखना , हँसता गाता , मै , तेरा   परिवार
युवाशक्ति बन कर उभरेंगे ,तेरे  बाल  गोपाल
अपने अच्छे दिन आएंगे ,तब फिर से एकबार
ब्याह तू,करले मेरे लाल

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

गुरुवार, 22 मई 2014

तीन मुक्तक


         तीन मुक्तक
                 १
घरों में दूसरों के झाँकने की जिनकी  आदत है ,
           फटे खुद के गरेंबां पर,नज़र उनको नहीं आते
  भले ही बाद में खानी पड़े उनको दुल्लती ही,
          मगर कुछ लोग अपनी शरारत से बाज ना आते
बदलती है बड़ी ही मुश्किलों से ,जिसकी जो आदत ,
         जो खाया करते चमचों से,हाथ से खा नहीं पाते
ये  सच है पूंछ कुत्ते की,सदा टेढ़ी ही रहती है ,
        करो कोशिश कितनी ही,हम सीधी कर नहीं पाते
                              २                                              
भले ही  चोर कोई,चोरी करना छोड़ देता है,
                    मगर वो हेराफेरी से ,कभी ना बाज आता है
लोग सब अपने अपने ही ,तरीके से जिया करते,
                    जिन्हे लुंगी की आदत है ,पजामा ना सुहाता है
भले ही कितना  सहलाओ ,डंक ही मारेगा बिच्छू ,
                     सांप को दूध देने से ,जहर उसका न जाता है
शराफत की कोई उम्मीद करना ,बद्तमीजो से ,
                     हमारा ये तजुर्बा है,हमेशा व्यर्थ  जाता है
                                ३ 
  समंदर के किनारे की ,रेत पर चाहे कुछ लिख़ दो,
                   लहर जब आएगी अगली ,सभी कुछ मिट ही जायेगा
अगर तुमने उगाये केक्टस के पौधे गमले मे,
                     तो निश्चित है कोई ना कोई काँटा ,चुभ ही जाएगा 
है काला  काग होता है ,और काली है कोकिल भी ,
                    मगर जब बोलेंगे ,अंतर ,तुम्हे तब दिख ही जाएगा
भले सोना हो या पीतल चमकते दोनों,पीले है ,
                      कसौटी पर घिसोगे तो,भरम सब मिट ही जाएगा

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

सुबह की धूप

          सुबह की धूप

सुबह सुबह की धूप ,धूप कब होती है ,
                       ये है पहला प्यार ,धरा से  सूरज का 
प्रकृति का उपहार बड़ा ये सुन्दर है,
                       खुशियों का संसार,खजाना सेहत का
   धूप नहीं ये नयी नवेली  दुल्हन है ,
                        नाजुक नाजुक सी कोमल, सहमी ,शरमाती
उतर क्षितिज की डोली से धीरे धीरे ,
                         अपने  बादल के घूंघट पट को सरकाती
प्राची के रक्तिम कपोल की लाली है ,
                            उषा का ये प्यारा प्यारा  चुम्बन है
अंगड़ाई लेती अलसाई किरणों का,
                             बाहुपाश में भर पहला आलिंगन है
निद्रामग्न निशा का आँचल उड़ जाता,
                              अनुपम उसका रूप झलकने लगता है
तन मन में भर जाती है नूतन उमंग ,
                              जन जन में ,नवजीवन जगने लगता है
करने अगवानी नयी नयी इस दुल्हन की,    
                               कलिकाये खिलती ,तितली  है करती  नर्तन
निकल नीड से पंछी कलरव करते है,
                                बहती शीतल पवन,भ्रमर करते  गुंजन
 जगती ,जगती ,क्रियाशील होती धरती ,
                                शिथिल पड़ा जीवन हो जाता ,जागृत सा
सुबह सुबह की धूप ,धूप कब होती है,
                                 ये है पहला प्यार ,धरा पर   सूरज का

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

       

राज़-सुखी वैवाहिक जीवन का

           राज़-सुखी वैवाहिक जीवन का  

सुखी वैवाहिक जीवन का, हमारे राज़  है इतना  ,
                     जो भी कहती है बीबीजी ,काम हम वो ही करते है
नहीं गुलाम जोरू के ,मगर हम भक्त पत्नी के,
                      इशारा उनकी उंगली का ,और हम नाचा करते  है
भले ही हमसे दफ्तर में,डरे अफसर से चपरासी ,
                       मगर घर पर है बीबीजी ,हमारी बॉस ,डरते है
मिलाने उनके सुर में सुर ,की आदत पड़ गयी इतनी ,
                       खर्राटे जब वो भरती  है , खर्राटे हम भी भरते है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

बुधवार, 21 मई 2014

सिमट सैंतालिस पर हम रह गए

       सिमट सैंतालिस पर हम रह गए

                 किले थे  उम्मीद के , सब ढह गए
                दिल के अरमां ,आंसूओ में बह गए  
चाहती थी माँ, बनूँ पी एम   मैं
बैठ कर बंसी बजाऊं ,चैन   में
करी रैली,भटका भी दिनरैन  मैं
        बिन कहे  वोटर  सभी कुछ कह गए
         दिल के अरमां ,आंसूंओं में बह गए 
गरीबों के घर रुके,भोजन किये
फाड़ा अध्यादेश ,सब नाटक किये
कोसा मोदी को ,बहुत  भाषण  दिये
          सिमट सैतालिस पर  हम रह गए
           दिल के अरमां ,आंसूंओं में बह गए
हारे दिग्गज सब,मुसीबत हो गयी
जब्त कितनो की जमानत हो गयी
हर तरफ आफत ही आफत  हो गयी
               अब तो हम  मुश्किल के मारे रह गए
                दिल के अरमां ,आंसूंओं में बह गए
सोचा था ,पी एम जब बन जाएंगे
 विदेशी  प्यारी दुल्हनिया  लाएंगे
क्या पता था,कहर  मोदी ढाएंगे
            हम  कंवारे   थे,  कंवारे रह गए
            दिल के अरमां ,आंसूंओं में बह गए

 मदन मोहन बाहेती'घोटू'

सोमवार, 19 मई 2014

माँ बाप के प्रति

             माँ बाप के प्रति

जिन हाथों ने ऊँगली पकड़ सिखाया था ,
                       उठना हमको और एक एक पग रख चलना
आज बुढ़ापे में है वो कमजोर हुए ,
                        कमर झुक गयी और हुआ  मुश्किल   चलना
तो क्या आज हमारा  ये कर्तव्य नहीं,
                          उनकी  उंगली  थामे ,उन्हें   सहारा  दें
वो प्यारे माँ बाप हमारे बूढ़े है ,
                           पूरी श्रद्धा से ,जी भर प्यार हमारा दें
हम जो भी है,उनकी आज बदौलत है ,
                             अब भी रखते है फ़िक्र,रहा करते बेकल
  हमने जो फल फूल, सफलता पायी है,
                               यह सब  उनके आशीर्वादों का ही  फल
बचपन में जो लिखना हमें  सिखाते है ,
                                  अ ,आ ,इ ,ईं ,अक्षर ज्ञान  कराते है
 देखो कैसी है यह  विडंबना जीवन की,
                               हम पढ़ लिख कर ,उन्हें गंवार बताते है
जीवन में जब भी हमने ठोकर खाई ,
                                 गिरे, उन्होंने  पकड़ा   हाथ, उठाया  है
झाड़ी धूल वस्त्र से , हमें प्रेरणा दी ,
                                 और  हमारे  घावों को सहलाया  है
आज उमर के साथ,हाथ उनके कांपे ,
                            वो बूढ़े है ,वो निर्बल है ,अक्षम   है
पर अनुभव की भरी पोटली उनके संग ,
                            उनका साया ,सर पर है, ये क्या कम है
उनकी पूजा करो,करो उनकी सेवा ,
                              मातृ पितृ ऋण ,तुमको  अगर  चुकाना हो
उनके आशीर्वादों से भरलो झोली ,
                                पता नहीं कल का,कल वो हो भी  या ना हो

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

रविवार, 18 मई 2014

मैया मोरी ,मोदी बहुत सतायो

           घोटू के पद

 मैया मोरी ,मोदी बहुत सतायो
मोसे कहत ,अभी  बालक हूँ, मैं इटली को जायो
शहजादा,शहजादा कह कर,खूब मजाक  उड़ायो
रैली की रेला पेली में, जगह जगह भटकायो
गाँव गाँव पैदल ही घूम्यो,और दलित घर खायो
मनमोहन को बिल भी फाड़यो ,नाटक खूब दिखायो
राजा बनू चाह थी तेरी ,पर मौको नहीं आयो
अबकी बार मोहे जनता ने ,सस्ते में  निपटायो
वरमाला के बदले मोहे ,हार को हार पहरायो
बाबा कह तेरे चमचों ने ,बाबा मोहे बनायो
अब  मोरी शादी करवा दे,बहुत ही नाच नचायो

घोटू   

यार तुम बिछड़ गए

          मेरे प्रिय सखा,चिंतक ,मार्गदर्शक ,सत्पुरुष
  परमादरणीय श्री हरनारायण गोगिया की पावन स्मृती में  

              यार तुम बिछड़ गए

ओ यारों के यार ,यार तुम बिछड़ गए
मेरा कर सूना संसार यार तुम किधर गए
हमने तुमने थी गुंथी प्रेम की जो माला ,
उस माला के तुम फूल ,अचानक  बिखर गए
कर कितनो का उपकार ,यार तुम बिछड़ गए
ओ  यारों  के  यार, यार  तुम  बिछड़  गए
हमने तुमने मिल कर आपस में संग संग ,
घूमा सारा संसार  ,यार  तुम बिछड़ गए
पर कर बैतरणी पार,यार तुम बिछड़ गए
ओ  यारों के  यार  ,यार तुम   बिछड  गए
सबसे हिलमिल प्यार लुटाया जिस दिल से,
दे गया दगा दिलदार  ,यार तुम किधर  गए
कर सबसे सद्व्यवहार ,यार तुम बिछड़ गए
ओ  यारों के  यार, यार तुम   बिछड़     गए    
हर  बार  चमन में फूल न ऐसा खिलता  है ,
करके सूना गुलजार , यार तुम बिछड़ गए
हो गयी उदास  बहार ,यार तुम बिछड़ गए
ओ  यारों  के यार, यार  तुम बिछड़   गए

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

शनिवार, 17 मई 2014

भोंपू भाइयों को नमन !!!


कामकाज छोड़ के
दिनोरात लगे रहे,
पंजा हो या झाड़ू
गला सबका कसे रहे..
हर गली - कूचे में
बम - बम किये रहे,
पप्पू और जीजा की
नाक में दम किये रहे...
हाथी को पिन मारा
साइकिल पंक्चर,
लालटेन बुझ गई
फूंके ऐसा मन्तर...
टीवी हो या पेपर
सबको पछाड़ दिया,
कोई खबर आयी नहीं
मोदी सा दहाड़ दिया...
जनता के घाव पर
मरहम लगाया किये,
उल्टा सीधा बोल के भी
जोश बढ़ाया किये...
मोदी खुद सोच में
कि कैसे चमत्कार हुआ,
इतना बड़ा सपना
कैसे साकार हुआ...
जय हो प्यारे भोंपुओं
तुमको नमन है,
तुमपे एक चालीसा
लिखने का मन है....

- विशाल चर्चित

शुक्रवार, 16 मई 2014

बीते दिन


             बीते दिन

जिन गलियों में आते जाते रोज रहे ,
                     उन गलियों में गए कई दिन गुजर गये
जो सपने दिन रात आँख में बसते थे,
                       टूट टूट कर चूर हुए और बिखर गए
ऐसी आंधी चली , समय का रुख बदला,
                       बादल गरजे ,बिन मौसम बरसात हुई
ऐसी  ओलावृष्टि हुई अचानक ही ,
                       खड़ी फसल पकने को थी,बरबाद  हुई
फेर समय का था या किस्मत खोटी थी,
                       नीड बसे  ही ना थे,लेकिन उजड़ गए
जो सपने दिन रात आँख में बसते थे ,
                        टूट टूट कर चूर हुए और बिखर गए
ऐसा ना था भूल गए थे हम रस्ता ,
                       ऐसा ना था ,थी  मंज़िल की चाह नहीं
पर शायद  हिम्मत ही कम थी  पावों में ,
                       पहले जैसा था  मन में उत्साह नहीं
कभी चाँद पाने का मन में जज्बा था ,
                      पर वो जोश ,जवानी, जाने किधर गए
जो सपने दिन रात आँख में बसते  थे,     
                       टूट टूट कर चूर हुए और बिखर गए
हम उम्मीद लगा ये सोचा करते थे ,
                        कभी हमारे भी आएंगे  अच्छे दिन
और बुढ़ापे में  ये याद किया करते ,
                         हाय जवानी  में थे कितने अच्छे दिन
कल के चक्कर में घनचक्कर बने रहे ,
                         न  तो इधर के रहे और ना उधर गए
 जो सपने दिन रात आँख में बसते थे,
                           टूट टूट कर चूर हुए और बिखर गए

मदन मोहन बाहेती'घोटू'                       
                 

बुधवार, 14 मई 2014

मोदी की आंधी

                मोदी की आंधी

बड़े  गर्व  से खड़े      पेड़ सब  बड़े बड़े
ऐसी  आंधी चली कि सब के सब उखड़े
 मायावी जादूगरनी ने कील ठोक ,
                  कर रख्खा था , ओहदेदारों को बस में
जैसे भी वो नाच नचाया करती थी ,
                   कठपुतली बन ,नाच करते, बेबस से
नहीं किसी की हिम्मत थी कुछ भी बोले,
                    सब के सब मेडम से इतना  डरते थे
खुद होते बदनाम ,लाभ मेडम लेती,
                    उलटे सीधे काम सभी वो करते थे
जादूगरनी के मन में ये  इच्छा थी ,
                     उसका बेटा मालिक बने  विरासत का
लेकिन सब अरमान रहे दिल के दिल में,
                     बंटाधार होगया उनकी हसरत का
खूब सताया,जी भर लूटा जनता को,
                       लगा लगा  टैक्स बढ़ा  कर  मंहगाई
लेकिन मेडम का तिलिस्म सब टूट गया ,
                        जब जनता ने अपनी ताकत दिखलाई
      गिरी का बब्बर शेर दहाड़ा घर घर जा  
       मायाविनी के बाग़ खड़े थे,सब उजड़े
       बड़े गर्व से खड़े    पेड़ सब बड़े बड़े 
        ऐसी आंधी चली कि सबके सब उखड़े

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

 

एग्जिट पोल और दिल्ली का मौसम

        एग्जिट पोल और दिल्ली का मौसम
                             १
गरमी थी बड़ी तेज और मौसम खराब था
माहौल चुनावी पर  भी  पूरा  शबाब   था
बढ़ती हुई बदहाली से हर शख्स  तंग था ,
'आएंगे अच्छे दिन 'ये सभी का ख़्वाब था
                         २
जबसे नतीजा जाहिर एग्जिट पोल का हुआ
जो सत्ता में थे  उनका डब्बा  गोल  सा  हुआ
खुश लोग सारे हो गए  और  नाचने लगे ,
हर ओऱ ,बड़ा खुशनुमा , माहोल  हो  गया
                        ३
गर्मी की तपिश घट गयी ,बरसात आ गयी
राहत की सांस सबने ली,ठंडक सी छा गयी
मौसम ने बदल कर के ये सन्देश दे दिया ,
अब तो सुशासन आएगा , ये बात आ गयी
                      ४
मोदी ने अपने जादू के जलवे दिखा दिए
राहुल और सोनिया के सब सपने मिटा दिए
देखा ये नरेन्दर का करिश्मा जो इन्द्र  ने,
खुश होके उसने दिल्ली में ,बादल बिछा दिए

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

मंगलवार, 13 मई 2014

धुलाई


            धुलाई

हो मैल अगर हो  कपड़ों में ,पानी में उन्हें भिगोते है
और फिर घिसते साबुन से ,छपछपाते और धोते है
हो पानी  अगर अधिक  भारी,तो झाग आते है काफी कम
और उन्हें निचोड़ो जब धोकर ,कपड़ों में सल पड़ते हरदम  
मन में भी जो यदि मैल भरा ,तो धुलना बहुत जरूरी है
तो भीज प्रेम के रस में मिलना जुलना बहुत जरूरी  है
सत्कर्मो के साबुन से घिस ,मन के मलाल को तुम मसलो
जीवन  में  ठोकर मिलती ज्यों  ,खा मार धोवने की  उजलो
धुल जाता मन का मैल अगर जो मेल किसी से हो जाता
मन भीज प्रेम रस में जात्ता ,तन मन है निर्मल हो जाता
होती है वही प्रक्रियाएं ,इंसान निचुड़ सा जाता है
अनुभव के जब सल पड़ते है,वो समझदार हो जाता है
मिट जाए कलुषता ,मैल हटे ,और मन निर्मल हो जाएगा
उज्जवल  प्रकाश से आलोकित ,जीवन हर पल हो जाएगा

मदन मोहन बाहेती'घोटू' 

चुम्बक

            चुम्बक

औरतें वजन कम करने, को करती डाइटिंग रहती ,
कमर उनकी रहे कम इसलिए वर्जिश वो करती है
अगर फिगर गया जो बढ़ ,तो घट जायेगा अट्रेक्शन ,
इसलिए मिठाई,घी ,तेल सब खाने से  डरती  है
बड़ा सीना,बड़े हो हिप्प्स ,सब छत्तीस इंची हो,
कमर चौबीस इंची कम,बड़ी कमसिन नज़र आये
छिपाया करती तन को इस तरह के पहन कर कपडे ,
बदन ज्यादा से ज्यादा खुल्ला हो ,सब को नज़र आये
अदा से चलती कुछ  ऐसे ,थिरकते अंग हो सारे ,
और फिर चाँद सा सुन्दर ,हसीं चेहरा हो मुस्काता
बदन सारा है चुम्बक सा ,है इसमें इतना 'अट्रेक्शन'
आदमी सख्त कितना भी हो,लोहे सा खिंचा  आता

घोटू  

गर्मी में शीतलता

       गर्मी में शीतलता

तेज ताप  से जब सूरज के ,दग्ध ह्रदय हो जाता
होंठ सूखते,प्यास सताती ,मन विव्हल हो जाता
तेरी जुल्फों के साये की   ठंडक में जी  लेते
तेरी अमराई में आकर ,अमरस कुछ पी लेते
ग्रीष्म ऋतू में पर्वत पर जा ,शीतल होता मौसम
हमको तो तेरा पहलू ही ,लगता हिल स्टेशन 
तेरी जुल्फ घटायें  बन कर,जब हम पर छा जाती
शीतल करती रूप छटा और मन प्रमुदित  कर जाती

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

हॉट पेंट

             हॉट पेंट

घोटू सर्दी ऋतू में ,जब ठंडक बढ़ जाए
सर्दी को हम भगाते ,गरम पेंट सिलवाय
गरम पेंट सिलवाय ,आय गर्मी का मौसम
ज्यों ज्यों गर्मी बढे ,वस्त्र होते जाते कम
पहने छोटे वस्त्र ,लड़कियां  हमें लुभाती
बित्ते  भर की चड्डी ,हॉट पेंट  कहलाती

घोटू

रोज त्योंहार कर लेते

             रोज त्योंहार कर लेते

तवज्जोह जो हमारी तुम ,अगर एक बार कर लेते
तुम्हारी जिंदगी में हम ,प्यार ही प्यार   भर देते
खुदा ने तुम पे बख्शी हुस्न की दौलत खुले हाथों,
तुम्हारा  क्या बिगड़ जाता ,अगर दीदार  कर लेते
पकड़ कर ऊँगली तुम्हारी ,हम पहुंची तक पहुँच जाते ,
इजाजत पास आने की,जो तुम एक बार गर देते
तुम्हारे होठों की लाली ,चुराने की सजा में जो ,
कैद बाहों में तुम करती ,खता हर  बार कर लेते
तुम्हारे रूप के पकवान की ,लज्जत के लालच  में,
बिना रमजान के ही रोजे हम ,सौ बार कर   लेते
बिछा कर पावड़े हम पलकों के ,तुम्हारी  राहों में ,
उम्र भर तुमको पाने का ,हम इन्तेजार  कर लेते
तुम्हारे रंग में रंग कर,खेलते रोज होली हम,
जला दिये  दीवाली के ,रोज त्यौहार कर लेते

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

ख्वाइशों का समंदर

        ख्वाइशों का समंदर

खायेगें वो भिगोकर के चाय में,
                   कुरकुरे बिस्किट उन्हें पर चाहिये
जिनके सर पर गिनती के ही बाल है,
                    उन्हें ही कंघे अधिकतर  चाहिये
भले निकले खट्टा और रेशे भरा ,
                     दिखने में पर आम सुन्दर  चाहिये
काटे बिन तरबूज को वो चाहते,
                     मीठा भी और लाल अंदर   चाहिये
लगा देंगे करने घर का काम सब ,
                      मगर  नाजुक ,हसीं  दिलवर चाहिये
सर्दियों में चाहिए गरमी हमें,
                      गरमी में सर्दी   का मंजर   चाहिये
नेताजी के पाँव लटके कब्र में,
                       तमन्ना ,बनना  मिनिस्टर  चाहिये
कुवे तक तो बाल्टी जाती नहीं,
                        ख्वाइशों का पर  समन्दर  चाहिये

घोटू 

मिलन

              मिलन 

तेरे अधरों की मदिरा के घूँट चखे है ,
                    युगल कलश से हमने अमृतपान किया है
रेशम जैसे तेरे तन को सहला कर के,
                     शिथिल पड़ा ,अपना तन मन उत्थान किया है
ऐसा तुमने बांधा बाहों के बंधन में ,
                        बंध  कर भी मन का पंछी उन्मुक्त  हो गया,
तन मन एकाकार हो गए मिलानपर्व में,
                          ऐसा हमतुमने मिल स्वर संधान किया है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

पसीना सबका छूटा है

     पसीना सबका छूटा है

कभी लन्दन की महारानी,कभी इटली की महारानी ,
                              विदेशी मेडमो ने देश मेरा ,खूब लूटा है
सताया खूब जनता को,मार  मंहगाई की चाबुक ,
                            बड़ी  मुश्किल से अब की बार उनसे पिंड छूटा है  
दुखी  जनता बड़ी बदहाल थी और परेशाँ भी थी,
                             घड़ा जो पाप का था भर गया ,अब जाके फूटा है
गिरी का शेर बब्बर जब दहाड़ा जोशमे आकर,
                             रंगे  सियार थे जितने ,पसीना  सब का छूटा है

घोटू

गुरुवार, 8 मई 2014

आराधन और मिलन

आराधन और मिलन

कीर्तन में भी तन होता है
आराधन में धन होता है
और भजन और पूजन में ,
पाओगे जन जन होता है
होती है 'रति'आरती में,
है भोग ,आचमन सब होता
आराधन और मिलन में भी,
है यह संयोग ,गजब होता

घोटू

चुनाव के बाद-ऐसा भी हो सकता है

चुनाव  के बाद-ऐसा भी हो सकता है

इस बार 'नमो' की आंधी ने, मौसम इस कदर बदल डाला
हो गयी जमानत कई जप्त ,कितनो ने बदल लिया  पाला
पड़ गए मुलायम और नरम,माया का हाथी गया बैठ
लालू की लालटेन का भी ,अब खत्म हो गया घासलेट
डिग्गीराजा ,फिर से दुल्हेराजा ,बनने में है  व्यस्त हुए
 छोटे मोटे दल,तोड़ फोड़ की राजनीती से पस्त  हुए
जयललिता भी लालायित थी ,पाने को कुर्सी दिल्ली की
जनता का मिला फैसला तो,अब चुप है भीगी बिल्ली सी
केजरीवाल है जरे जरे ,झाड़ू फिर गयी उम्मीदों पर
शेखी नितीश की इति हुई ,नम है ममता ,निज जिद्दों पर
चुप चुप बैठे है चिदंबरम ,बीजूजी,बिजना हिला रहे
और है पंवार ,पॉवर प्रेमी ,मोदी सुर में सुर मिला रहे
मनमोहनजी है मौन शांत ,क्या जरुरत है कुछ कहने की
पिछले दस सालों में आदत ,पड़  गयी उन्हें चुप रहने की
शहजादा ,ज्यादा ना बोले ,मेडमजी का दम निकल गया
है डरा वाडरा परिवार ,किस्मत का चक्कर बदल गया
सो नहीं सोनिया जी पाती,सिब्बल जी भी ,बलहीन  हुए
जबसे मोदी जी ,दिल्ली की ,कुर्सी पर है आसीन  हुए

मदन मोहन बाहेती'घोटू'  

रूप तुम्हारा

         रूप तुम्हारा

बड़ा  सुन्दर और सुहाना ,हसीं तेरा रूप है
गर्मियों की तू है बारिश,सर्दियों की धूप है
ठिठुरते मौसम में ,होठों से लगे तो ये लगे ,
चाय का है गर्म कप या टमाटर का सूप  है

घोटू

अंकल की पीड़ा

          अंकल की पीड़ा

कल तक हम नदिया जैसे थे,बहते कल कल
कलियों संग करते किलोल थे मस्त कलन्दर
कन्यायें   हमसे मिलने , रहती थी  बेकल
काल हुआ प्रतिकूल ,जवानी गयी ज़रा ढल
बहुत कलपता ,कुलबुल करता ,ह्रदय आजकल
कामनियां ,जब हमें बुलाती ,कह कर 'अंकल '

घोटू

भूगोल

संसद के गलियारों में एक चर्चा या अफवाह सुनने को मिली
एक वृद्ध राजनेता जो कि अपने से काफी काम उम्र की महिला
से विवाह कर रहे है ,जब पहली बार उससे मिले ,तो उस महिला ने
उन्हें 'अंकल'कह कर बुलाया था और इस पर उन्होंने जो उत्तर दिया था
उस से ही प्यार की शुरुवात हुई थी -  उंन्होने क्या कहा था ,वह निम्न
पंक्तियों में वर्णित है
'
'अब भी आवाज में मेरी ,बुलंदी  वो कि वो ही है ,
                     पुराना हो गया है पर,नहीं ये ढोल बदला है
वो ही फ़ुटबाल का मैदान है,वो ही खिलाड़ी है ,
                      नहीं तो ही 'बाल' बदली है ,और ना गोल बदला है
पुरानी चीज बनके 'एंटीक'हो जाती है मंहगी ,
                        हुआ  अनमोल हूँ मैं ,ना  ही मेरा मोल बदला है
मुझे कह कर के 'अंकल 'क्यों. कलेजे को जलाती हो,
                        मेरा इतिहास बदला है ,नही  भूगोल  बदला है

घोटू  

बुधवार, 7 मई 2014

गरमी और चुनाव

                    गरमी और चुनाव

पत्नी बोली ,गरम हो रहा है ये मौसम
चलो घूमने ,थोड़े दिन तक हिलस्टेशन
खर्चा पर जब ट्रेवल एजेंट ने बतलाया
सुन कर ऐ.सी. में भी हमें पसीना  आया
हमने पत्नी को समझाया ,सुनिए मेडम
गर्मी से चुनाव की गरम हुआ है मौसम
नेताओं ने रैली कर के ,भीड़ बुला के
आपस में गाली गलोच कर के चिल्ला के
एक दूसरे की पगड़ी को बहुत उछाला 
बहुत गरम है वातावरण ,बना ये डाला
इसीलिये तुम इस प्रचार को थमने तो दो
और नतीजा  ,इसका ज़रा निकलने तो दो
गरमी खा,गाली दे बजा रहे जो  डंडे
सब के सब ऐसे ही पड़  जाएंगे ठन्डे
ये ठन्डे  तो ठंडा हो जाएगा  मौसम 
हिलस्टेशन जा क्यों व्यर्थ करें खर्चा हम

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

डिग्गीराजा का बेंड बाजा

      डिग्गीराजा  का बेंड बाजा
                      १
प्रेमी पार्टी प्रवक्ता ,प्रिया टी वी एंकोर
करने में बकवास सब,दोनों ही सिरमौर
दोनों ही सिरमौर,मिले और प्यार हो गया
अमृत चखने  को बुड्ढा तैयार हो गया
डिग्गी राजा फिर से बन कर दूल्हे राजा
अब न डुगडुगी ,बल्कि बजाएं,बेंड और बाजा
                       २
मिलकर मेडम राय से ,किया किसी ने तर्क
तुम दोनों की  उमर  में ,तो है काफी फर्क
तो है काफी फर्क, अमृता  जी मुस्काई
बोली  जब  है प्यार ,उम्र ना पड़े दिखाई
अच्छी इनकम है,धन है,बुड्ढे में दम है
और मैं रानी कहलाउंगी ,ये क्या कम है
                       ३
डिग्गी दांत निपोर कर ,हुए प्रेम अनुरक्त
लिया किसी ने पूछ ये ,तुम राहुल के भक्त
तुम राहुल के भक्त ,कर रहे ब्याह दुबारा
और तुम्हारा 'बॉस' अभी तक बैठा  कंवारा
डिग्गी बोले,रहा इसलिये मैं शादी कर
धर्म भक्त का,करे बॉस को वो 'इंस्पायर'

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

मंगलवार, 6 मई 2014

दिग्गी राजा की राय

           दिग्गी राजा की राय

लोकसभा के टिकिट का  ,किया बहुत ही ट्राय
लेकिन हाईकमान ने ,सुनी न उनकी राय
सुनी न उनकी राय ,फेर में राजयसभा के
ऐसे  उलझे ,गिरे 'राय ',गोदी   में   जाके
तोड़ फोड़ की राजनीति से बाज न आये
तोडा उसका घर ,उसके संग नयन मिलाये
घोटू

कुछ क्षणिकाएँ....................... आज के राजनैतिक परिदृश्य पर


गुमनामी से बौराये
एक बूढ़े नेता ने किया 
विवाहित नवयौवना 
के हाथ से 
प्रेममय अमृतपान,
किया अपनी इस 
तथाकथित विजय का ऐलान
जनता और मीडिया, 
ने हाय तौबा मचाई 
समस्त विश्व में 
जमकर कु-ख्याति पाई
हुए अजर भी, और 
शायद अमर भी...

-------------------------

एक 'आम आदमी'
'खास आदमी' की तरह 
झाड़ू से नाप रहा है दूरी
दिल्ली से वाराणसी की
देश मोह में या
सत्ता मोह में
ये तो पता नहीं, पर
गाली - थप्पड़ खाते हुए
और मुस्कुराते हुए...

-------------------------

देश की करोड़ों 
जनता का हाथ
रहा है करीब
सरसठ सालों से साथ,
अब इनका है हाथ 
जनता के साथ,
जनता के मेहनत से
कमाये लाखों करोड़
खा जाने के लिए
पचा जाने के लिये...

-------------------------

कह तो रहे हैं कि
लायेंगे राम राज्य,
और ये खिलायेंगे 
खुशियों के कमल, पर- 
चुनाव मे खर्च हुए
कई हजार करोड़,
वसूली के लिये कहीं 
ये भी न दें
जनता को निचोड़...

-------------------------

क्या हुआ जो हम हैं
एक क्षेत्रीय दल,
सरकार हो किसी की
अपना है समर्थन,
क्योंकि संसद में 
अपने भी हैं
पच्चीस-तीस जन,
हम लूटेंगे - खायेंगे
या सरकार गिरायेंगे,
देश हित में
देश प्रेम के साथ...

- विशाल चर्चित

रविवार, 4 मई 2014

बदलाव की हवा

           बदलाव  की हवा

दो जगह में अब भी कायम ,वो कि वो ही दूरियां,
                मील के पत्थर सभी अपनी जगह तैनात है
पहुँचने का ,मंजिलों तक,समय लेकिन  घट गया,
               इस तरह से बढ़ गया ,रफ़्तार का उन्माद है
एक ज़माना था कभी हम,धीमी धीमी चाल से,
              चलते थे,विश्राम करते ,बरगदों की छाँव में
उन दिनों पथ भी नहीं थे आज जैसे रेशमी,
            पथरीली सारी सड़क थी ,चुभते पत्थर पाँव में
कभी पथ पर आम मिलते,कभी जामुन ,करोंदे,
             कितना उनमे स्वाद मिलता  ,तोड़ कर खाते हुए
पहुँचने का मंजिलों तक, मज़ा ही कुछ और था,
              हौले हौले कटता रस्ता  ,हँसते और गाते हुए
अब तो बैठो गाड़ी में और फुर्र से मंजिल मिले ,
               आज कल के सफर में ,अब ना रही वो बात है
दो जगह में अब भी कायम,वो की वो ही दूरियां,
               मील के पत्थरसभी,अपनी जगह ,तैनात है                  
पाट चौड़ा और निर्मल नीर से पूरित नदी,
                मस्तियों से कलकलाती ,बहा करती थी कभी
उसका शोषण इस कदर से किया है इंसान ने,
                 एक गंदा नाला  बन कर ,रह गयी वो बस अभी 
लहलहाते वन कटे ,शीतल हवाएँ रुक गयी,
                 पंछियों का थमा कलरव ,वाहनो का शोर है
चंद गमलों में सिमट कर ,रह गयी है हरितिमा ,
                  उग रहे कांक्रीट के जंगल , यहाँ  सब ओर है
 जल प्रदूषित ,वायु प्रदूषित ,प्रदूषित इंसान भी ,
                 ,प्रगति पथ पर,इस कदर से ,बिगड़ते हालात है
दो जगह में अब भी कायम ,वो की वो ही दूरियां,
              मील के पत्थर सभी अपनी जगह तैनात है
आदमी ये सोचता है ,पा लिया मैंने बहुत ,
                  किन्तु खो क्या क्या दिया ,इसका नहीं अहसास है
इस तरह ,भौतिक हमारी ,हो गयी है ,जिंदगी ,
                   प्रकृति का  सौंदर्य निरखें,समय किसके पास है
प्रातः उगते सूर्य की वो लालिमा,सुन्दर छटा,
                     रात अम्बर में सितारों की सजावट,चांदनी,
देखने की ये नज़ारे ,नहीं  फुर्सत किसीको ,
                     इस  कदर से मशीनी  अब हो गया है आदमी
भाईचारे में दरारें  ,टूटने  रिश्ते लगे,
                       डालरों के मोल बिकती ,भावना दिन रात है
दो जगह में अब भी कायम,वो की वो ही दूरियां,
                    मील के पत्थर सभी ,अपनी जगह तैनात है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

गुरुवार, 1 मई 2014

हम भी तो है

        हम भी तो है

अगर बसाना है जो कोई निगाहों में ,
                              हम भी तो है
साथ चाहिए,यदि जीवन की राहों में,
                             हम भी तो है
अगर जगह खाली तुम्हारी चाहों में,
                            हम भी तो है
क्या रख्खा है,यूं ही ठंडी आहों में ,
                            हम भी तो है
तकिये को तुमक्यों भरती  हो बाहों में ,
                             हम भी तो है
पलक बिछा कर बैठे तेरी राहों में,
                             हम भी तो है
जो दर्दे दिल करती दूर ,दवाओं में ,
                             हम भी तो है
भरने रंगत ,मौसम और फिजाओं में ,
                             हम भी तो है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

हाल-बुढ़ापे का

        हाल-बुढ़ापे का

याद  है  वो  जवानी  के  वक़्त  थे
हम बड़े ही कड़क थे और सख्त थे
ताजगी थी  , भरा हममें  जोश था
बुलंदी पर थे , हमें कब  होश   था
रौब था और बड़ी तीखी धार थी
थी नहीं परवाह कुछ संसार की
जवां था तन,जेब में भी माल था
इस तरह से  बन्दा ये खुशहाल था
हुए बूढ़े अब हम ढीले पड़  गए
वृक्ष के सब पात पीले पड़  गए
ना रहा वो जोश ,ना सख्ती रही
अब तो केवल भजन और भक्ति रही
मारा  करते फाख्ता थे जब मियां   
गए वो दिन, बुढ़ापे  के  दरमियाँ
हो गया   ऐसा हमारा हाल  है
मन मचलता ,मगर तन कंगाल है

मदन मोहन बहती'घोटू'

मेरा नंबर कब आएगा

           मेरा नंबर कब आएगा

खुदा ने खुल्ले हाथों बख्शी तुझको हुस्न की दौलत ,
     बड़ा तक़दीर वाला ही, तुम्हारा  प्यार पायेगा
बड़ी लम्बी लगी लाइन तेरे आशिकों की है ,
      लगाए आस बैठा मै ,मेरा नंबर कब आएगा
घोटू

अफवाह

         अफवाह

गजब की खूबसूरत हो
समझदारी की मूरत हो
सुने हर बात और माने
पति को देवता   जाने
कभी भी जो खफा ना हो
कभी भी बेवफा ना हो
करे सब काम जो घर का
नहीं हो शौक ,जेवर  का
न हो फैशन की दीवानी
बने ना घर की महारानी
सास की बात माने जो
बनाये ना ,बहाने जो
जिसे 'ना'कहना ना आये
हमेशा खुश हो मुस्काये
काम करने की आदी हो
बड़ी  ही सीधीसादी  हो
मिले ऐसी अगर बीबी,तो सब वाह वाह कहते है
कहा घोटू ने मुस्का कर
दिवा ये स्वप्न है सुन्दर
भरे गुण इतने ,जिसमे सब
खुदा की फैक्टरी में अब
नहीं ये माल बनता है ,इसे अफवाह  कहते है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

दिल के अरमां ,आंसूओ में खो गये

  दिल के अरमां ,आंसूओ में खो  गये
                       १ 
शाम को सजती,संवरती मै रही,
                      आओगे तुम,प्यार निज दरशाओगे
बाँध लोगे बांहों  में अपनी मुझे ,
                       या कि मेरी बांहों  में बंध  जाओगे
आये थके हारे तुम ,खाया पिया ,
                         टी वी देखा  और झटपट  सो गये
क्या बताएं ,रात फिर कैसे कटी ,
                           दिल के अरमां ,आंसूओं में खो गये 
                            २
मुश्किलों से पार्टी का पा टिकिट ,
                       उतरे हम चुनाव के मैदान में
गाँव गाँव ,हर गली ,सबसे मिले ,
                   पूरी ताकत झोंकी अपनी जान  में
पानी सा पैसा बहाया ,सोच ये,
                       कमा लेंगे ,एम पी. जो हो गये
नतीजा  आया ,जमानत जप्त थी,
                       दिल के अरमां , आंसूओं में खो  गये 
                         ३
हुई शादी,प्यारी सी बीबी मिली,
                       धीरे धीरे ,बेटे भी दो हो गये
बुढ़ापे का सहारा ये बनेगें ,
                      लगा कर ये आस हम खुश हो गये
पढ़े,लिख्खे,नौकरी अच्छी  मिली ,
                      हुई शादी,अलग हमसे हो गये
बुढ़ापे में हम अकेले रह गये,
                  दिल के अरमां , आंसूओं में खो  गये

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

मई से मई तक

    मई  से मई तक

मई में,
एक सुरमई आँखों वाली से ,
सुर मिले
उसकी प्रेममयी बातों ने,
प्रेम का मय पान कराया
फिर आनंदमयी जिंदगी के सपने देखे
परिणाम में परिणय हुआ
और अगली मई तक,
वो प्रेममयी ,आनंदमयी ,सुरमई आँखों वाली ,
ममतामयी बन गयी

घोटू

लेनिन की जीवनी का मुड़ा हुआ पन्ना














इस कोलाहल के बीच
कुछ लोग जयकारा नहीं लगा रहे हैं
टोपी भी नहीं पहनते हैं
न लाठी, न तलवार, न त्रिशूल, न टीका
कुछ पूछो तो मुस्कुरा देते हैं बस

क्या वे सच में तृप्त लोग हैं
क्या ये उनकी आतंरिक शांति है
या ऐसे लोगों का मौन
ज्वालामुखी विस्फोट से ठीक पहले
पर्वत की चोटी पर पसरे सन्नाटे जैसा है

अपने अन्दर खौलता हुआ लावा भरकर
ये लोग चुपचाप जोत रहे हैं
आज की बेनूरी शाम 
और क्रांति के भोर के बीच की बंजर ज़मीन
जहां उनके पसीने की एक-एक बूंद
मिट्टी में दबकर अंकुरित हो रही है

ये लोग उस मुड़े हुए पन्ने से आगे
पढ़ रहे हैं लेनिन की जीवनी
जिसे फाँसी के तख्ते तक जाने से ठीक पहले
भगत सिंह अपने सेल में छोड़ गए थे 

ये लोग सोवियत संघ की कब्र पर उपजी
हरी विषाक्त घास खाने वालों में नहीं हैं

---------------------------------------------
सुशील कुमार
दिल्ली, 24 अप्रैल 2014

प्रिय पत्नी तारा बाहेती के जन्मदिवस पर

    मेरी प्रिय पत्नी तारा बाहेती के जन्मदिवस पर
               शुभकामनाओं सहित

सड़सठ की हो गयी ,मगर अब भी मतवाली
वही  कशिश  है,वही  अदायें ,सत्रह  वाली
पांच दशक के बाद अभी भी उतनी  दिलकश
पास तुम्हारे आने को मन करता  बरबस 
वही ठुमकती  चाल ,निगाहें वो ही कातिल
मधुर मधुर  मुस्कान ,मोह  लेती मेरा दिल
तिरछी नज़रों वाला वो अंदाज ,वही है
वो ही साँसों की सरगम है ,साज वही है
 तो क्या हुआ ,बढ़ गया कंचन है जो तन पर 
तो क्या हुआ चढ़ गया चश्मा,अगर नयन पर
वो ही सुन्दर तन है,वैसी ही सुषमा है
और प्यार में ,अब भी वैसी ही ऊष्मा है
वही महकता बदन लिये खुशबू चन्दन की
वो ही प्यारी छटा और आभा यौवन की
अब भी तुम में वही चाशनी ,मीठी  रस की
बहुत बधाई तुमको अपने जनम दिवस की
सदा रहे मुख पर छाई  ,मुस्कान निराली
वही कशिश है ,वही अदायें , सत्रह  वाली

मदन मोहन बाहेती 'घोटू' 

पत्नी तारा बाहेती के जन्मदिवस पर

    मेरी प्रिय

               शुभकामनाओं सहित

सड़सठ की हो गयी ,मगर अब भी मतवाली
वही  कशिश  है,वही  अदायें ,सत्रह  वाली
पांच दशक के बाद अभी भी उतनी  दिलकश
पास तुम्हारे आने को मन करता  बरबस 
वही ठुमकती  चाल ,निगाहें वो ही कातिल
मधुर मधुर  मुस्कान ,मोह  लेती मेरा दिल
तिरछी नज़रों वाला वो अंदाज ,वही है
वो ही साँसों की सरगम है ,साज वही है
 तो क्या हुआ ,बढ़ गया कंचन है जो तन पर 
तो क्या हुआ चढ़ गया चश्मा,अगर नयन पर
वो ही सुन्दर तन है,वैसी ही सुषमा है
और प्यार में ,अब भी वैसी ही ऊष्मा है
वही महकता बदन लिये खुशबू चन्दन की
वो ही प्यारी छटा और आभा यौवन की
अब भी तुम में वही चाशनी ,मीठी  रस की
बहुत बधाई तुमको अपने जनम दिवस की
सदा रहे मुख पर छाई  ,मुस्कान निराली
वही कशिश है ,वही अदायें , सत्रह  वाली

मदन मोहन बाहेती 'घोटू' 

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-