एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

रविवार, 26 मई 2013

हाले चमन

    

था खूबसूरत ,खुशनुमा,खुशहाल जो चमन ,
            भंवरों ने रस चुरा चुरा ,बदनाम  कर दिया 
कुछ उल्लुओं ने  डालों पे डेरे बसा लिए,
             कुछ चील कव्वों ने भी परेशान कर दिया 
था  खूबसूरत,मखमली जो लॉन हरा सा ,
             पीला सा पड  गया है खर पतवार उग गये ,
माली यहाँ के बेखबर ,खटिया पे सो रहे ,
              गुलजार गुलिस्ताँ को बियाबान  कर दिया 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-