एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

पेन्सिल मै

  पेन्सिल मै 

प्रवृत्ति उपकार की है,भले सीसा भरा दिल में
                                       पेन्सिल   मै
मै  कनक की छड़ी जैसी हूँ कटीली
किन्तु काया ,काष्ठ सी ,कोमल ,गठीली
छीलते जब मुझे ,चाकू या कटर  से
एक काली नोक आती है निकल  के
जो कि कोरे कागजों पर हर्फ़  लिखती
भावनाएं,पहन जामा, शब्द   दिखती
प्रेम पत्रों में उभरता ,प्यार मेरा
नुकीलापन  ही बना श्रृगार  मेरा
मोतियों से शब्द लिखती,काम आती बहुत,छिल, मै
                                                  पेन्सिल   मै 
शब्द लिखना ,सभी को मैंने सिखाया 
साक्षर कितने निरक्षर  को बनाया
कविता बन,कल्पनाओं को संवारा
ज्ञान का सागर ,किताबों में उतारा
कलाकृतियाँ ,कई ,कागज़ पर बनायी
आपके हित,स्वयं की हस्ती मिटाई
बांटने को ज्ञान, मै , घिसती रही हूँ
छिली,छिलती रही  पर लिखती रही हूँ
कर दिया उत्सर्ग जीवन,नहीं कोई कसक दिल में
                                               पेन्सिल मै

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

1 टिप्पणी:

  1. एक अलग सा बिंम्ब लिया है आपने कवि के लिये । पर ्ब तो बॉल पॉइन्ट का जमाना है । चटना छिलना तो नही पर हां खत्म होने पर पेंक दिया जाता है या लीड बदल दी जाती है .।

    जवाब देंहटाएं

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-