एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

परछाई

         परछाई
सुबह हुई जब उगा सूरज ,मै  निकला ,मैंने देखा ,
       चली आ रही ,पीछे पीछे ,वो मेरी परछाईं थी
सांझ हुई और सूरज डूबा ,जब छाया अंधियारा तो,
     मैंने पाया ,साथ छोड़ कर ,चली गयी परछाईं थी 
रात पड़े ,जब हुई रौशनी ,सभी दिशा में बल्ब जले,
     मैंने देखा ,एक नहीं,अब चार चार परछाईं थी
मै  तो एक निमित्त मात्र था,सारा खेल रौशनी का,
    जब तक जितनी रही रौशनी ,तब उतनी परछाईं थी

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

1 टिप्पणी:

  1. बहुत बढ़िया रचना है शब्द कौशल ने मन मोहा .आप कभी हमारे ब्लॉग पे नहीं आईं.कोई ख़ास वजह या यूं ही

    जवाब देंहटाएं

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-