एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

गिरावट

          गिरावट

मंहगाई गिरती है,लोग खुश होते है
 संसेक्स गिरता है कई लोग रोते है 
पारा  जब गिरता है,हवा सर्द होती है
पाला जब गिरता है ,फसल नष्ट होती है 
सरकार गिरती है तो एसा होता है
कोई तो हँसता है तो कोई रोता है
आंसू जब गिरते है,आँखों से औरत की
शुरुवात होती है ,किसी महाभारत  की
लहराते वो आते  ,पल्लू  गिराते है
बिजली सी गिरती जब वो मुस्कराते है
शालीनता गिरती है,वस्त्र घटा करते है
आदर्श गिरते जब वस्त्र  हटा करते है
लालच और लिप्सा से ,मानव जब घिरता है 
पतन के गड्डे में,अँधा हो गिरता  है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

4 टिप्‍पणियां:

  1. लिखा बढ़िया है आपने .लेकिन आपकी तरफ से टिपण्णी के रूप में प्रतिक्रिया शून्य है यह न्यूटन के गति विज्ञान के तीसरे नियम का उलंघन हैं आप माने न माने .

    जवाब देंहटाएं
  2. लिखा बढ़िया है आपने .लेकिन आपकी तरफ से टिपण्णी के रूप में प्रतिक्रिया शून्य है यह न्यूटन के गति विज्ञान के तीसरे नियम का उलंघन हैं आप माने न माने .

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बढ़िया... महंगाई से तो सब परेशान हैं...

    जवाब देंहटाएं
  4. shri virendra kumaar sharmaji,

    aapki pratikriya ke liye dhanywaad.rachna aapko achchhi lagi mujhe khushi hai.newton ke teesre siddhant ko kyaal rakhoonga

    जवाब देंहटाएं

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-